भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सुरेश कश्यप का इस्तीफा

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा है। ऐसे में उनके इस्तीफे के स्वीकार होने की स्थिति में अध्यक्ष पद पर शीघ्र नए नेता की ताजपोशी किए जाने की संभावना है। नए अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा।