लोकसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस का मंथन कल

Spread the love

शिमला : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर शनिवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति बैठक (ए.आई.सी.सी.) में मंथन होगा। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को ही रवाना हो गई। दोनों नेता ए.आई.सी.सी. बैठक में भाग लेने के अलावा पार्टी के केंद्रीय नेताओं से अलग से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी आलाकमान को लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में सत्ता-संगठन की परफार्मेंस का रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा। चुनाव के बाद कांग्रेस की आगे की क्या रणनीति रहेगी, इसको लेकर भी ए.आई.सी.सी. बैठक में चर्चा होगी।